Header Banner

मूर्ति स्थापना एवं संत सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

BY — March 14, 2014

140314फतहनगर। अखाड़ा मंदिर स्थित श्यामसुन्दर वाटिका में दिवंगत संत श्यामसुन्दर दास महाराज की मृर्ति स्थापना एवं संत सम्मेलन को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। गुरूदेव श्यामसुन्दरदास की आकर्षक प्रतिमा तैयार होकर फतहनगर पहुंच चुकी है तथा 17 मार्च को मूर्ति का अभिषेक शुरू हो जाएगा।

18 मार्च को अभिषेक, शोभायात्रा आदि के आयोजन होंगे तथा 19 मार्च को सुबह विधि विधान से मूर्ति की स्थापना कर दी जाएगी। इस दिन अनेक गांवों से प्रभात फैरियां भी शामिल होंगी। 21 मार्च को इसी कार्यक्रम के निमित्त संत सम्मेलन होगा जिसमें कई जाने माने संत सानिध्य प्रदान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply