Header Banner

लोकसभा चुनाव पर देहात कांग्रेस की बैठक कल

BY — March 20, 2014

उदयपुर-चित्तौलड़ के दोनों प्रत्यावशी लेंगे हिस्सा

congress-1उदयपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर देहात जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कल आरएमवी सभागार में दोपहर 12.15 बजे होगी। बैठक में केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, उदयपुर सांसद रघुवीरसिंह मीणा भी उपस्थित रहेंगे।

देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव में उदयपुर व चित्तौड लोकसभा से कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से राय मशवरा कर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में सांसद एवं पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायक, जिला प्रमुख एवं पूर्व जिला प्रमुख सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply