उदयपुर। झील हितैषी नागरिक मंच ने रविवार को पिछोला झील के रंगसागर में श्रमदान कर झील के एक कोने में पनप रही जलकुंभी को निकाला। साथ ही झील के पेटे से फूल माला की थैलियां, शराब व पानी की बोतलें आदि कूड़ा भी निकाला गया।
श्रमदान में हाजी सरदार मोहम्मद, अनवर शेख, सोहनलाल कल्याणा, जुल्फिकार अहमद, मनीष गोलछा, भंवर भारती, सागरानंद सरस्वती, एआर खान, रूध प्रकाश कुमावत व हाजी नूर मोहम्मद ने भाग लिया। मंच ने जिला प्रशासन से झील में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.