Header Banner

अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार 3 से

BY — July 2, 2014

आरएए कोर्ट समाप्त करने का विरोध

advocateउदयपुर। राज्य सरकार द्वारा (आरएए) कोर्ट समाप्त करने के विरोध में उदयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 3 से 8 जुलाई तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय आज हुई बैठक में किया गया।

बार अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि समस्त राजस्व मामले, तहसीलदार, एसडीओ एवं एडीएम के समक्ष सभी विचाराधीन प्रकरणों की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट से करवाने के निर्णय का भी बार ने विरोध किया है। इसी कारण समस्त अधिवक्ता 3 जुलाई से 8 जुलाई तक न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply