Header Banner

कावड़ व शोभायात्रा पोस्टर का विमोचन

BY — August 2, 2014

020801उदयपुर। महाकाल कावड़ यात्रा व भव्य शोभायात्रा के लिए बैठक रविवार को महाकाल मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे होगी। इससे पूर्व श्री महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति की ओर से शनिवार को महाकाल मंदिर प्रांगण में कावड़ व एवं शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया।

विमोचन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया के मुख्य आतिथ्य एवं ट्रस्ट सचिव चन्द्रशेखर दाधीच, कावड यात्रा समिति अध्यक्ष केके शर्मा, संयोजक जयप्रकाश निमावत, महिला संयोजक अर्चना शर्मा, पुरूषोतम सुखवाल, सुनिल भट्ट, देवेन्द्र जावरिया, सुनिल शर्मा, राधेश्याम सेन आदि के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया। शर्मा ने बताया कि कावड़यात्रा की तैयारी के लिये पुरे शहर में धार्मिक संगठनों व सामाजिक संगठनों से महाकाल कावड़यात्रा एवं शोभायात्रा में भाग लेने हेतु अपील की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply