Header Banner

111 प्रतिभाओं का मुस्लिम महासभा ने किया सम्मान

BY — August 10, 2014

सातवां प्रतिभा सम्मान समारोह

100805उदयपुर। मुस्लिम महासभा राजस्थान की ओर से रविवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज, सभागार में 7वां मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ तथा अन्य अतिथियों के रूप में दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर के सदर असरार अहमद, अंजुमन कमेटी चित्तौड़गढ़ के सदर हाजी अब्दुल गनी शेख, प्रदेशाध्यक्ष मुस्लिम महासभा एसके पठान उपस्थित थे।

आगाज सिद्दीक नूरी ने तिलावते कुरआन पाक से किया। अतिथियों का स्वागत इरफान मुल्तानी एवं मोईन रजा पठान ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में सद्भावना, कौमी-खिदमात एवं खेल अवार्ड से 111 मुस्लिम प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सबसे पहले लक्ष्यराज सिंह ने हकीम खां सूरी सदभावना अवार्ड पहल संस्थान की संस्थापक ज्योत्सना झाला, एडवोकेट राव रतन सिंह एवं पीएस खींची को प्रदान गए। कौमी खिदमत में याकूब मोहम्मद शेख एवं अन्य को दिए गए। खेल अवार्ड में सारा काजी जिन्होंने वेटलिफ्टिंग में नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया व मदनी शिफा को जूडो़ में जिलास्तरीय खेल के लिए व दो अन्य को भी सम्मानित किया। सूक्ष्मतम कलाकार के लिए इकबाल सक्का, डाक टिकिट व 786 नोटों के संग्रह के लिए विनय भानावत, ताज मोहम्मद केबीसी विजेता, इमरान खान को राज्य स्तरीय स्केटिंग के लिए विशेष अवार्ड से नवाजा गया।
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ में हिन्दू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए अगर कोई भी प्रोग्राम होता है तो मेवाड़ राजपरिवार हमेशा उनके साथ है। उन्होंने महाराणा प्रताप और हकीम खां सूरी की हिन्दू मुस्लिम एकता की याद दिलाते हुए कहा कि आज भी इनकी तरह इस देश में ऐसे लोग मौजूद हैं जो ऐसे कार्यक्रम करके हमारे भाईचारे को बनाए हुए हैं।
100806उच्च शिक्षा में उच्च अंक पाने वाले को असरार अहमद सदर दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर ने डॉ. जाकिर हुसैन अवार्ड से नवाजा। उन्होंने अपने विचारों में ख्वाजा गरीब की जीवनी पर रोशनी डाली और दरगाह पर आने वाले सभी धर्मों के जायरीन के भाईचारे के बारे में बताया और कहा कि मुस्लिम महासभा भी भाईचारे के लिए तत्पर हैं। 12वीं में उच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रदेशाध्यक्ष मुस्लिम महासभा के एसके पठान ने नवाजा। 10वीं में उच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को हाजी उस्मान गनी शेख ने नवाजा जिसमें नफीस अहमद को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सभी मेहमानों ने हौंसला अफजाई की। सभी अतिथियों को महासभा के संस्थापक यूनुस शेख ने शुक्रिया अदा किया। संचालन फिरोज बशीर खान ने किया। अंत में एसके पठान ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में इरफान मुल्तानी, माईन रजा खान, मुबीन सिंधी, हफीज शाह, हाजी मोहम्मद बक्ष, यूसुफ मंसूरी, कलीम खान, याकुब खान सहित महासभा के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply