Header Banner

लाइव देख सकेंगे छलकते फतहसागर को

BY — September 11, 2014

उदयपुर की वेबसाइट से जोड़ा फतहसागर को

110905उदयपुर। जिला कलेक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर की नई सोच और तकनीकी के जरिये अब दुनिया भर के लोग छलकते हुए फतहसागर का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए फतहसागर ओवरफ्लो पर चार कैमरे लगाए गए हैं और उन्हें उदयपुर की आधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा गया है।

एक रात में शहर के आसपास की सारी झीलें भर जाने के बाद हर किसी की जुबान पर फतहसागर के छलकने की ही बात है। फतहसागर कब छलकेगा, शहर से बाहर बसे लोग फतहसागर छलकने की पल की जानकारी एफबी, वाट्सअप के जरिये ले रहे हैं। फतहसागर को छलकते देखना पर्यटकों के साथ शहरवासियों और बाहर रहने वाले प्रवासी उदयपुर के लोगों के लिए भी हर्ष का विषय है। जिला कलक्टर ने इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व प्रसिद्ध झील के छलकाव को सीधे लोगों तक पहुंचाया है। कैमरे लगाकर इन्हें सर्वर से जोड़ा जाएगा जिससे वेबसाइट पर फुटेज दिखाए जाएंगे। कैमरों में हाई रेज्योल्यूशन के साथ ऑटो ज़ूम और टेली की तकनीकी है, जो हाई क्वालिटी के फुटेज भी कैप्चर करेंगे।
नेट पर सर्वाधिक देखा जाता है एफएस : फतहसागर छलकने को लेकर शहरवासियों में इतनी उत्सुकता है कि एक वर्ष पुराने फोटो तक वायरल हो रहे हैं। फोटो के साथ वीडियोज भी व्हाट्सअप और एफबी पर वायरल हो रहे हैं। एफएस को उदयपुर वासी हर एंगल से क्लिक कर नेट पर डाल रहे हैं। उदयपुर से सम्बन्ध रखने वाले हर व्यक्ति परिजनों को यही पूछते हैं कि एफएस छलका क्या? उदयपुर से संचालित स्थानीय वेबसाइट्स पर भी सर्वाधिक हिट्स फतहसागर की खबरों और उसके फोटो पर आते हैं। फतहसागर छलकने में कुछ समय बाकी है। फतहसागर का लेवल 12.3 फीट से ऊपर हो गया है। 13 फीट इसकी भराव क्षमता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply