Header Banner

युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म

BY — September 23, 2014

एक साल से कर रहा है यौन शोषण

230905उदयपुर। जिले के  सायरा थाना क्षेत्र स्थित रणकपुर गांव में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला कल दर्ज हो चुका था लेकिन पुलिस अब तक आरोपी की तलाश ही कर रही है। बताया गया कि आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था।

घर पर अकेली थी युवती : किशोरी ने रिपोर्ट में बताया कि पिता की मौत के बाद उसकी मां किसी और के यहां नाते चली गई। इसके बाद से वह घर पर अकेली ही रहती थी। उसी दौरान आरोपी बाणा निवासी भूपेंद्र पुत्र घीसाराम मेघवाल उसके घर आया और उसके बाइक पर उसके गांव ले गया, जहां काफी समय तक रखकर उसका यौन शोषण करता रहा। उसने उससे शादी करने का झांसा भी दिया था।
घर पहुंची युवती : लंबे समय से यौन शोषण का शिकार हुई किशोरी जब घर पहुंची तो घर में काका, काकी आदि अन्य परिजनों को आप बीती सुनाई। इस पर वे उसे सायरा थाने ले गए जहां किशोरी ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण व अपहरण का मामला दर्ज करवाया।
अगवा कर बाणा गांव ले गया :- किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे घर पर अकेला देख अपने साथ जबरन बाइक पर बाणा गांव आरोपी अपने घर ले गया, जहां उसके साथ लगभग एक साल तक साथ रखा और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। मौका मिलने पर किशोरी वहां से भाग कर गांव पहुंची।
शादीशुदा है आरोपी : किशोरी ने बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले उसके पिता की मौत के बाद हुई थी। काफी समय तक यौन शोषण करने के बाद उसे पता चला कि आरोपी पूर्व में भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
आज होगा मेडिकल : परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आज दोपहर बाद उसका सायरा अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी के साथ दुष्कर्म का पता चलेगा। पुलिस ने कोर्ट में पीडि़ता के १६४ के बयान के लिए सम्मन भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply