Header Banner

दादी के निधन के अगले दिन पोते की दुर्घटना में मौत

BY — October 22, 2014

मेहमानों को छोडऩे के लिए गया था

Police_capउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में दादी के निधन के अंतिम संस्कार के बाद रात्रि को एक सडक़ दुर्घटना में एक पोते की मौत हो गई। मृतक अंतिम संस्कार में आए मेहमानों को छोडऩे के लिए गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरसिंह (38) पुत्र हिम्मतसिंह निवासी गांधीनगर सुखेर की दादी का निधन मंगलवार को हो गया था। रात्रि को वह कुछ मेहमानों को प्रतापनगर छोडऩे के लिए गया था। जहां से पैट्रोल पंप पर पैट्रोल भरवाकर पुन: घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के पीछे वाले के गेट के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे 108 की सहायता से एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply