Header Banner

गोल्डन जुबली ईयर के रूप में स्थापना दिवस मनाएगी यूसीसीआई

BY — February 11, 2015

110202उदयपुर। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्री गुरुवार को अपनी स्थाापना के 50 वर्ष पूर्ण करेगी। इसे गोल्डन जुबली ईयर के रूप में मनाया जाएगा।

अध्यक्ष विनोद कुमट ने बताया कि यूसीसीआई ने गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन सब कमेटी का गठन किया है जिसका चेयरमैन पूर्वाध्यक्ष सलिल सिंघल एवं को-चेयरमैन पूर्वाध्यक्ष रमेश चौधरी को मनोनीत किया गया है। स्थापना के स्वर्ण जयन्ती वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसकी शुरूआत गुरुवार से होगी। इस दौरान गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। देश की विख्यात दुपहिया वाहन निर्माता कम्पनी हीरो मोटो कार्प के प्रबंध निदेशक सुनील मुंजाल इस विशिष्टा अतिथि होंगे। आधुनिक एवं नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित पीपी सिंघल ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply