Header Banner

रोटरी लिट्रेसी हीरो बनी सुनीता

BY — February 11, 2015

13 को पुणे में होगा सम्मान

110203उदयपुर। प्रयास शोध पीठ की सुनीता भण्डारी को 13 फरवरी को पुणे में रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा किये जाने वाले रोटरी साउथ एशिया लिट्रेसी समिट में रोटरी लिट्रेसी हीरो अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली भण्डारी उदयपुर की एकमात्र महिला हैं।

रोटरी क्लब ऑफ़ हेरिटेज के अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि भण्डारी का नाम क्लब की ओर से रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय में उक्त अवार्ड के लिए भेजा गया,जिसमें अवार्ड के लिए साउथ एशिया में संचालित रोटरी के सभी क्लबों से नाम आमंत्रित किये गये। उसमें से पुरूस्कार के लिए चयनित पांच महिलाओं में से भण्डारी एक हैं। सुखाडिय़ा ने बताया कि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय ने कठिन पोलियो उन्मूलन अभियान के बाद दक्षिण एशिया में साक्षरता का मिशन लिया है। इसी के अंतर्गत पूणे में 13 से 15 फरवरी को रोटरी साउथ एशिया लिट्रेसी समिट में उक्त अवार्ड प्रदान किये जाऐंगे। समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें देश विदेश से विषय विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षा और बच्चों के साथ उल्लेखनीय काम कर रहे व्यक्तियों को लिट्रेसी हीरो अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply