उदयपुर। होली पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। होलिका दहन से पूर्व शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना की गई और परिक्रमा के बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान नवांकुरित फसलों को सेककर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
होली में श्रीफल भी होम किए गए। नवजात शिशुओं को पीले वस्त्रइ पहना कर होली के सात फेरे दिलाए गए। होली के पारंपरिक गीतों का गायन भी हुआ। घरों में पापड़-पापडि़यां बनाई गई। कई जगह मिठाई भी घर में ही बनाई गई। शहर के सिटी पैलेस, मल्लाा तलाई, बड़ी होली सहित गली-मोहल्लों में भी होलिका दहन हुआ।

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.