Header Banner

रूप मुनि का चातुर्मास उदयपुर में

BY — March 7, 2015

श्रमण संघ में हर्ष की लहर

070301उदयपुर। लोकमान्य संत श्रमण संघीय पूज्य प्रवर्तक रूप मुनि महाराज, सुकन मुनि महाराज ने ससंघ चातुर्मास उदयपुर में करने की घोषणा की।

उदयपुर जैन श्रावक संघ के महामंत्री हिम्मत सिंह बड़ाला ने बताया कि संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र डांगी, नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के कान्तिलाल जैन ने जैतारण में होली चातुर्मास कर रहे रूपमुनि महाराज से तथा ओंकारलाल सिरोया सहित उदयपुर से अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने मध्यप्रदेश के जावरा में होली चातुर्मास कर रहे सुकन मुनि महाराज से उदयपुर में चातुर्मास करने की विनती की और दोनों संत आखिरकार उदयपुर श्रावक संघ की विनती को नकार नहीं सके और उदयपुर में अगले चातुर्मास करने की घोषणा की। उदयपुर से अनेक श्रावक-श्राविकाओं विनती को सवीकार करते हुए यह घोषणा की। चातुर्मास की घोषणा होते ही श्रमण संघ में हर्ष की लहर दौड़ गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply