Header Banner

कवि सम्मेलन 25 को, सत्‍तन आएंगे

BY — January 17, 2012
satynarayan sattan
vineet chauhan

udaipur. सुनहरा राजस्थान की ओर से वेदांता-हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर के नगर परिषद टाउनहॉल स्थित सुखाडिया रंगमंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जयपुर से प्रवासी राजस्थानियों के लिए प्रकाशित साप्ताहिक सुनहरा राजस्थान के संपादक अनिल लोढ़ा ने बताया कि सम्मेलन में इंदौर के सत्यनारायण सत्तन, अलवर के विनीत चौहान, मृदुला अरुण, रमेश शर्मा, शशिकांत यादव, सौरभ सुमन, अनामिका अंबर, योगेन्द्र शर्मा, शांति तूफान, बलवंत बल्लू, सुनील व्यास एवं राव अजातशत्रु काव्यपाठ करेंगे। गणतंत्र दिवस पर सुनहरा राजस्थान के विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा। विमोचनकर्ता वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय होंगे।
उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रवेश बिलकुल निशुल्क रहेगा। इसके आमंत्रण पत्र के लिए सुनील गोठवाल-92528-78356, राजकुमार फत्तावत-94141-61279 पर संपर्क किया जा सकता है।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply