Header Banner

झाला मान की पुण्यतिथि पर सामुहिक रक्तदान

BY — June 17, 2015

170601उदयपुर। बडी सादड़ी जैन मित्र मण्डल की ओर से झाला मान की 439वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज महाराणा भुपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 21 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक मनोहर मोगरा ने बताया कि रक्तदान करने वालों में मित्र मण्डल के अरविन्द जारोली ने 32वीं बार, संजीव जैन ने 24वीं बार, संजय बुनकर 33वीं बार, हंसा जारोली ने 5वीं बार रक्त दान किया। मण्डल सचिव अरविन्द जारोली ने बताया कि इस अवसर प्रकाश मेहता, अरूण पितलिया, दिनेश पटवा, सुरेन्द्र मेहता, प्रवीण गदिया, नवनीत जारोली, अभिषेक सर्राफ आदि उपस्थित थे।
पुष्पांजली कल : मण्डल की ओर से मोती मगरी स्थित झाला मान की प्रतिमा पर 18 जून सुबह 8 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम व झाला मान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक संजीव जैन ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply