Header Banner

152 यूनिट रक्तदान, 200 दंत परीक्षण

BY — July 5, 2015

निःशुल्क चिकित्सा शिविर

050701उदयपुर। स्व. सुन्दरलाल वागरेचा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भूपालपुरा मठ के पास रविवार को निशुल्क रक्तदान, दांतों की जांच, फिजियोथेरेपी,  जोड़ों व हड्डियों का परीक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच विभिन्न चिकित्सकों ने कर औषधि निशुल्क वितरित की।

ट्रस्ट के अध्यक्ष आकाश वागरेचा ने बताया कि शिविर में 152 व्यक्तियों ने रक्तदान, 130 लोगों ने अस्थि रोग व फिजियोथेरेपी, 200 व्यक्तियों ने दन्त परीक्षण, 190 ने ब्लड शुगर, 300 से अधिक लोगों ने ब्लड प्रेशर की जांच कराई।
मुख्य अतिथि शहर विधायक एवं गृहमंत्री  गुलाबचन्द कटारिया, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी विश्वास वागरेचा, भाजपा नेता प्रमोद सामर, मांगीलाल जोशी, दलपत सुराणा, देवेन्द्र सिंह शक्तावत, पार्षद राजेश वैरागी, महावीर सरूपरिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply