उदयपुर। भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास द्वारा संचालित ’’केशव रक्त पेढी’’ के अन्तर्गत बप्पारावल नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों एवं उनके परिवार की मातृशक्ति द्वारा रक्तदान किया गया।
समिति के सदस्य दामोदर श्रीमाल एवं महानगर संयोजक प्रकाश सोनी ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक तीमाही में उदयपुर महानगर के आठों नगरों के स्वयंसेवकों एवं समाज के लोगों द्वारा क्रमशः रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
बप्पारावल नगर की सेक्टर 3, स्थित विवेक नगर प्रौढ़ शाखा पर आयोजित उपरोक्त रक्तदान शिविर के पश्चात् आगामी सातवां शिविर छत्रपति शिवाजी नगर में आयोजित कर 51 यूनिट रक्तदान करने का संकल्प भी लिया गया।







