Header Banner

नाहरसिंह अध्यक्ष, हेमंत सचिव

BY — July 22, 2015

220703उदयपुर। भण्डारी क्लब मदार के कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव गणेश टेकरी, नाथद्वारा में आज सम्पन्न हुए। चुनाव में नाहर सिंह भण्डारी अध्यक्ष तथा हेमन्त भण्डारी सचिव सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए। साथ ही मांगीलाल भण्डारी, मोतीलाल भण्डारी तथा शान्तिलाल भण्डारी को संरक्षक बनाया गया।

इस अवसर यह निर्णय किया गया कि आगामी स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार के कक्षा 10 वीं और 12 वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी तथा मिठाई वितरित की जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply