Header Banner

गुरु नानक गर्ल्‍स में दिव्‍या व सिमरन में अध्‍यक्ष की होड़

BY — August 21, 2015

210803उदयपुर। गुरु नानक स्नातकोत्‍तर कन्या महाविद्यालय में चल रहे छात्रसंघ चुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन के अवसर पर छह पदों के लिए 12 प्रत्याशियों अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समस्त दाखिल किये।

चुनाव अधिकारी के अनुसार चुनावी माहौल के तहत शुक्रवार को नामांकन  दाखिल करने का अंतिम दिवस था। छात्राओं ने बड़े जोर शोर से अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

210804छह पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है। अध्यक्ष पद हेतु दिव्या पटेल व सिमरन डोडेजा ने नामाकंन भरे। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतु सीमा राजानी व सोनू पटेल व शबनम बानों, वित्त सचिव हेतु भावना गुर्जर व संतोष थापा, क्रीडी सचिव हेतु रचना मेनारिया व रक्षा सोनी ने अपने नामांकन भरे, प्रत्येक पद के लिए दो प्रत्याशियों में होगा।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.एन.एस राठौड़ ने सभी छात्राओं को चुनावी आचार संहिता का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply