Header Banner

जेवर खरीदने के बहाने 27 तोला सोना चोरी

BY — August 27, 2015

ऋषभदेव में तीन महिलाओं ने की घटना

270807उदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में जेवर खरीदने के बहाने दुकान में आई तीन महिलाओं ने दुकान में से 27 तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गई। व्यापारियों को इस घटना का पता शाम को चला और इसके बाद उसने थाने में सूचना दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वीरप्रकाश पुत्र गणेशलाल वाणावत निवासी ऋषभदेव की कस्बे में ही सोने चांदी की दुकान है। दुकान पर बुधवार दोपहर को ग्रामीण क्षेत्र की तीन महिलाएं आई और पाएजेब दिखाने के लिए कहा। पाएजेब दिखाने के दौरान ही वह ओर डिजाइनें लेने के लिए अपनी दुकान में गया तो इसी दौरान इन महिलाओं ने काउंटर पर ही रखा सोने के जेवरों का डिब्बा चोरी कर लिया। इस डिब्बे में करीब 27 तोला वजनी सोने के विभिन्न गहने रखे थे। बाद में महिलाएं बिना कुछ खरीदें ही वहां से रवाना हो गई। शाम को दुकान बंद करने के दौरान एक डिब्बा गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने पहले तो दुकान में ही तलाशा। इसके बाद भी पता नहीं चलने पर वह भागता हुआ थाने में गया और तीनों महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। व्यापारी के अनुसार दुकान से गायब डिब्बे में करीब 8 लाख के जेवर थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply