Header Banner

हुण्डई एक्सचेंज ऑफर में हुई ऑफर्स की बरसात

BY — September 12, 2015

120913उदयपुर। चार पहिया वाहन निर्माता हुण्डई मोटर्स इण्डिया लिमिटेड कम्पनी द्वारा आज स्थानीय टाऊनहॉल में दो दिवसीय हुण्डई मेगा एक्सचेंज फेस्ट करा आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन फेस्ट के मुख्य अतिथि रॉयल हुण्डई के शब्बीर हबीब थे। इस फेस्ट में कम्पनी के दोनेां स्थानीय डीलर रॉयल एंव चन्द्रा हुण्डई की भागदारी रही है।

कम्पनी के एरिया सेल्स मेनेजर शेखर ने बताया कि फेस्ट में ग्राहकों की ओर से काफी इन्क्वायरी कर बुकिंग करायी गई। कार ग्राहकों में इस फेस्ट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। फेस्ट में फायनेन्स कम्पनियों द्वारा ग्राहको को हाथों हाथ कार पर फायनेन्स उपलब्ध कराया जा रहा है। फेस्ट में इओन, वरना, ग्रान्ड, आई-10,एक्सेन्ट और विशेष रूप से हुण्डई क्रेटा के प्रति ग्राहकों में विशेष आकर्षण देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फेस्ट में न्यू कार डिस्प्ले, यूज्ड कार, एक्सेटेंड वारंटी एवं किड्स जोन मुख्य आकर्षण बने हुए है। इसमें प्रत्येक बुङ्क्षकग पर गोल्ड कॉइन, प्रत्येक मूल्याकंन पर चंादी का सिक्का,70 हजार तक का आकर्षक एक्सचेंज बोनस, पुरानी कार की गारंटी मिनिमम 14 हजार वेल्यू ,नयी एवं यूज्ड कार पर आकर्षक फायनेन्स स्कीम दी जा रही है। इस फेस्ट में ग्राहक अपनी कोई भी कार अपनी पंसदीदा हुण्डई कार के साथ एक्सचेंज कर अधिकतम एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते है। ये स्कीम रविवार तक उपलब्ध रहेगी। नयी कारों की खरीद पर इस माह में चल रहे ऑप्ऊर क ेअन्तर्गत 33500 से लेकर 90 हजार तक का फायदा भी दिया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply