Header Banner

नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश

BY — October 5, 2015

जागरूकता से ही रूकेगी दुर्घटना

051001उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से सोमवार को महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता का संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से मेड़ता गांव एवं डबोक चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा  जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सुरक्षा जागरूकता के पत्रक भी बांटे गये। इस अवसर पर टीना परिहार, योगिता जैन, सीमा सुथार, प्रियंका पालीवाल सहित अन्य छात्राओं ने जागरूकता का संदेश दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply