Header Banner

मुर्तजा अली मिस्‍टर व आशिका मिस फ्रेशर

BY — October 6, 2015

अरावली में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

061006उदयपुर। अरावली इंस्टीकट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उमरड़ा में फ्रेशर पार्टी-2015 का आयोजन दर्पण सभागार शिल्पग्राम में हुआ। इसमें बीटेक प्रथम वर्ष के मुर्तजा अली लुकावाला मिस्टर फ्रेशर व आशिका भुजेल मिस फ्रेशर चुने गए। सेफवान अलाही सापु व सलोनी सिंह प्रथम रनर अप रहे। विद्यार्थियों ने जमकर मनमोहक एवं सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

मुख्य अतिथि मनीष जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथी शिवजी गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी थे। उन्होंने सभी छात्रों को फ्रेशर पार्टी की बधाई देते हुए छात्रों से कहा कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित बनकर ही अपने मुकाम को हासिल कर पाएंगे। उसके लिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन पर जोर देते हुए कहा कि मूलभूत व विषय की गहराई से अध्ययन करके उच्च मुकाम को हासिल कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथी शिवजी गौड़ ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायक उत्सव जैन, निशा चित्तौड़ा एवं श्रीमती राजेश शर्मा थी। अरावली महाविद्यालय के पेट्रन ओमप्रकाश अग्रवाल, सचिव एनएल खेतान, वित्त सचिव अमित अग्रवाल, महाविद्यालय के निदेशक डॉ. हेमन्त धाभाई ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। संचालन संगीता शर्मा एवं आनन्द जैन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply