Header Banner

हाइवे पर ट्रक चालकों से फिर लूटपाट

BY — October 8, 2015

मारपीट कर ट्रक चालक से लूटे 30 हजार रूपए

081007उदयपुर। हाइवे पर एक बार फिर ट्रक चालकों के साथ लूटपाट की घटना शुरू हो गई है। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में बुधवार तडक़े चार बाइक सवार युवक एक ट्रक चालक से मारपीट कर 30 हजार रूपए की नकदी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार राकेश पुत्र लक्ष्मण ठाकुर निवासी रूपशाह का पुरा भिण्ड ने मामला दर्ज करवाया कि वह अहमदाबाद से ट्रक में माल लोड कर फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। बुधवार तडक़े करीब पौने छह बजे उसने गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के बलीचा बाईपास पर लघुशंका के लिए ट्रक को रोका। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार चार युवक आए। चारों युवकों ने उसे अकेला देखकर बाईक रोकी और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही दो आरोपी ट्रक में घुस गए और ट्रक में रखी 30 हजार रूपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद वह जैसे-तैसे वहां से थाने पर गया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply