Header Banner

बैंक मैनेजर के खिलाफ खाते से पैसे निकालने का मामला

BY — October 9, 2015

091007उदयपुर। सराड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक बैंक के मैनेजर के खिलाफ उसके खाते से पैसे निकलवाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार प्रेमजी पुत्र नाथू पटेल निवासी करोडिय़ा वीरपुरा सराड़ा ने मामला दर्ज करवाया कि उसका झाडोल स्थित एक बैंक में खाता है और कम पढ़ा लिखा होने के कारण उसकी चैक बुक को उसने बैंक मैनेजर सत्येन्द्रपालसिंह के पास रखी हुई थी। उसके खाते में कुछ दिनों पूर्व दो बार 49 हजार 900 रूपए जमा हुए थे। इस बारे में उसके पास मुम्बई से फोन आने के बाद उसने बैंक में सम्पर्क किया तो एक दिन तो सरवर डाउन होने की बात कहकर रवाना कर दिया। बाद में पुन: सम्पर्क किया तो सामने आया कि उसके चैक के माध्यम से उसके खाते से 3 लाख 10 हजार रूपए दिल्ली निवासी रोहित के खाते में ट्रांसफर हो गए है। बैंक मैनेजर ने उसके पास रखी चैक बुक का दुरूपयोग किया और नौकरी छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply