Header Banner

नवरात्रा के अनुष्ठान शुरू, शक्तिपीठों में उमड़ा सैलाब

BY — October 13, 2015

121010उदयपुर। शारदीय नवरात्रा के पहले दिन शक्तिपीठों पर खासी संख्या  में भक्त उमड़ पड़े। शुभ मुहूर्त में घरों सहित शक्तिपीठों में घट स्थापना के साथ ज्वारे रोपे गए। माताजी की प्रतिमाओं को आकर्षक श्रृंगार धराया गया। श्रद्धालु अलसुबह से उमड़ पड़े।

शहर के अम्बामाताजी, नीमज माताजी, सुखदेवी माताजी, चामुंडा माताजी, हस्ती माताजी, बाण माताजी, कालका माताजी, अन्नापूर्णा माताजी सहित अन्यच शक्तिपीठों एवं भैरूजी के देवरों पर घटस्थापना की गई। माताजी की महाआरती की गई। कई श्रद्धालुओं ने व्रतोपवास रखे। अगरबत्ती‍, प्रसाद व श्रीफल माताजी को अर्पित कर दर्शन लाभ लिया। शाम ढले शहर के विभिन्न क्षेत्र गरबा और डांडियों की खनक से गूंज उठे। जगह जगह माताजी की तस्वीर स्थापित की गई है। जिला प्रशासन ने पीओपी की मूर्तियों पर रोक लगा दी थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply