Header Banner

नेशनल रेफरी परीक्षा में राजस्थान के 6 प्रतियोगी चयनित

BY — November 20, 2015

201102उदयपुर। कूडो (मार्शल आर्ट) इन्टरनेशनल फेडेरशन द्वारा रेफरी के चयन हेतु गत 5 नवम्बर को आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये गये जिसमें देश भर के चयनित 58 रेफरियों में 6 रेफ्री राजस्थान के सफल रहे।

कूडो फेडरेशन के अध्यक्ष सोशिहान मेहुल बोहरा ने बताया कि इस परीक्षा में 22 राज्यों के 65 प्रतियोगियों ने रेफ्री के लिए परीक्षा दी थी जिसमें 58 सफल रहे थे। कूडो राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बताया कि इस परीक्षा में राजस्थान के 6 प्रतियोगी उदयपुर की मंजू मेनारिया, देवेन्द्रसिंह चुण्डावत,राजनगर  के मनीष पंवार, जोधपुर के आशीष सिंह चौहान,धोलपुर के शाहरूख खान व बाड़मेर के मुकेश खत्री शामिल है। सभी सफल प्रतियोगियों को ‘को-की’तकनीक निर्देशक सेन्साए परसी ने प्रमाण पत्र, रेफरी टाई एवं लाईसेनस आईडी प्रदान किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply