Header Banner

आपसी विवाद में बस चालक को पीटा

BY — December 29, 2015

291205उदयपुर। मावली थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक ने बस चालक को पीट दिया।

जानकारी के अनुसार हल्दीघाटी से मावली रूट पर चलने वाली ग्रामीण बस सेवा बस का चालक हेमंत कुमार पुत्र मनोहरलाल श्रीमाली निवासी सेक्टर 14 गोवर्धनविलास बस लेकर मावली की ओर जा रहा था। रास्ते में बस खड़ी कर सवारियां उतार रहा था। इसी दौरान साईकिल लेकर हनीसिंह निवासी मावली आया और उसने बस चालक को बस को एक तरफ करने के लिए कहा। इसी को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में झगड़ा हो गया और बस चालक मारपीट में घायल हो गया। जिसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply