Header Banner

अवैध बिजली कनेक्शन की शिकायत की आशंका पर ऐसिड फेंका

BY — March 5, 2016

दस लोग गंभीर

Police_capउदयपुर। घासा में अवैध विद्युत कनेक्शन की शिकायत की आशंका पर एक व्यक्ति ने शुक्रवार रात्रि को एक युवक पर एसिड फैंक दिया। जिससे इस युवक के पास बैठे करीब 10 लोग एसिड अटैक से गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस के अनुसार भंवरसिंह ने अपने खेत पर अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन ले रखा था। शुक्रवार दोपहर सूचना पर विद्युत विभाग की टीम आई और विभाग ने अवैध कनेक्शन काटकर जुर्माना बना दिया। भंवरसिंह को शंका थी कि उसकी इस बारे में नरेन्द्रसिंह ने शिकायत की थी। दोपहर को भंवरसिंह आवेश में आकर नरेन्द्रसिंह के घर पर गया, जहां पर दोनों के बीच जोरदार विवाद हुआ। गांव के चौक में ही ग्राम पंचायत रैला की ओर से भवई नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया था। रात करीब 12 बजे आरोपी भंवरसिंह शराब के नशे में आया। नरेन्द्रसिंह के पास आते ही आरोपी भंवरसिंह ने कैन में भरा पदार्थ उस पर फैंक दिया, जो नरेन्द्रसिंह और उसके आस-पास में बैठे लोगों पर गिर गया। कैन में एसिड भरा था और एसिड गिरते ही लोगों में हंगामा हो गया और लोगों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे नरेन्द्रसिंह, नारायणसिंह, तुलसा मेघवाल, नानी मेघवाल, भंवरी मेघवाल, अणसी मेघवाल, नानू मेघवाल, सुरेश मेघवाल और दिनेश मेघवाल गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही लोगों ने भंवरसिंह को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी, जिससे भंवरसिंह के भी हाथ-पांवों की हड्डियां टूट गई और वह भी बेसुध हो गया। रात को ही ग्रामीणों ने तत्काल निजी वाहनों से एसिड अटैक से झुलसे सभी को नाथद्वारा स्थित चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार जारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply