Header Banner

सूने मकान का ताला तोड़ नकदी व जेवर चोरी

BY — March 14, 2016

140303उदयपुर। प्रतापनगर में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके सूने मकान का ताला तोडक़र नकदी और जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार नाकोड़ा नगर निवासी देवकुमार शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने ससुराल पक्ष में काम होने पर परिवार के साथ कोटा गया था। जहां से पुन: आया तो उसके मकान का ताला टूटा था और मकान में चोरों ने सारा सामान बिखेरा हुआ था। चोरों ने मकान की अलमारी का ताला तोडक़र अंदर से करीब 25 हजार रूपए कैश, सोने के टॉप्स, चेन सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। यह देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply