अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज

BY — April 7, 2016

070406उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार स्वामी नगर टेकरी निवासी युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह वर्ष 2010 में दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए गई थी। वहां पर उसका सम्पर्क उसी के साथ पढऩे वाले यूपी निवासी समीर अंसारी से हुआ। इस दौरान दोनों ने फोटो खींचवाए थे। दिल्ली में ही एक दिन आरोपी उसे अपने कमरे पर लेकर गया और वहां पर उसे चाय में नशीली वस्तु डालकर पिला दी। जिससे वह बेहोंश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश£ील फोटो खींच लिए। बाद में आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। परेशान होकर वह पढ़ाई छोडक़र उदयपुर आ गई। आरोपी कुछ समय पूर्व उदयपुर आया और होटल में उसे दस्तावेज देने के बहाने बुलाया। वह होटल में गई तो आरोपी ने उस पर अपने साथ चलने का दबाव बनाया। नहीं आने पर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। जिस पर वह जैसे-तैसे अपने घर गई और परिजनों को इस बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply