ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी

BY — February 20, 2012

हिरणमगरी थाना क्षेत्र में तीन चोरियां

चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।

udaipur. हिरणमगरी थाना क्षेत्र में रविवार को चोरों ने जमकर हंगामा मचाया। अलग अलग तीन स्था नों पर चोरी हुई जिसमें लाखों रुपए के गहने, नकदी गई। जानकारी के अनुसार सेक्टर 9 में बी. एल. मेहता अपनी माता के निधन पर पैतृक मकान घंटाघर गए थे जहां रविवार दोपहर में अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य  द्वार का ताला तोड़ा और लाखों के जेवर, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसमें नकद करीब 50 हजार रुपए भी गए।

दूसरी घटना सेक्टर 6 स्थित शिव कॉलोनी स्थित एक मकान में शाम को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपए नकद एवं 5 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। बताया गया कि उक्तो दंपती शाम को घूमने निकले थे। पीछे से यह वारदात हो गई। तीसरी घटना सेक्टेर 5 में जलदाय विभाग के कर्मचारी के निवास पर हुई जिसमें परिजनों के साथ कर्मचारी रिश्तेीदारी में शादी में गया था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपए नकद एवं सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply