Header Banner

भजन रत्न के उदयपुर में हुए ऑडिशन

BY — June 14, 2016

भजन आधारित रियलिटी शो का प्रसारण आस्था पर 19 से

140603उदयपुर। उदयपुर के जवाहर नगर, पटेल सर्किल के पास स्थित सिंधु भवन में आस्था चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो भजन रत्न के लिए ऑडिशन हुआ। इसमें करीब पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

फर्स्ट स्क्रीनिंग के बाद करीब सौ से अधिक प्रतिभागियों को जज के सामने गाने का मौका मिला। ऑडिशन के लिए जहां एक ओर मशहूर गायक ऐश्वर्य निगम ने खुद होस्ट किया। निर्णायक मंडल के रूप में मशहूर गायिका कविता पौडवाल और विपिन सचदेवा मौजूद रहे। ज्ञात हो कि पतंजलि के सहयोग से आस्था और अथ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ये रिएलिटी शो पहली बार भजन गायकी पर आधारित है। इस शो के निर्माता पंकज नारायण और अपूर्वा बजाज ने बताया कि सांस्कृतिक भारत निर्माण हेतु आध्यात्मिक चैनल आस्था पर भजन रत्न का प्रसारण गुरु पूर्णिमा पर 19 जुलाई से होगा। शो का ऑडिशन उदयपुर के अलावा देश के 18 प्रमुख शहरों में हो रहा है। अगला ऑडिशन 17 जून को अहमदाबाद में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply