Header Banner

प्यार में धोखे के बाद फतहसागर में कूदा युवक

BY — June 14, 2016

साथियों के साथ छोड़ने से भी था दुखी

drownउदयपुर। प्यार में मिले धोखे और अपने ही साथियों द्वारा युवक का साथ छोडऩे से आहत युवक ने फतहसागर में कूदकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार फतहसागर में एक युवक कूद गया। लोगों ने देखा तो पुलिस को बताया। पुलिस को झील के किनारे एक बैग रखा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया और शव को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे बाद गोताखोरों की सहायता से मृतक के शव को बाहर निकाला गया और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के बैग में मिले लाईसेंस से मृतक की शिनाख्त डागलियों की मंगरी निवासी दिनेश पुरोहित के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया और शव की शिनाख्त करवाई। मृतक ने एक बैग में सुसाईड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी लाइफ को बिगाडऩे में उसने अपने बड़े पापा राजेश पुरोहित के साथ-साथ अन्य सुरेश पटेल, एनजीओ संचालक चंदा पालीवाल, कमला अहारी को दोषी ठहाराया है। मृतक दिनेश ने लिखा कि उसकी लाइफ में इंद्रा पटेल नामक एक लडक़ी आई थी। इस लडक़ी के लिए उसने सब कुछ दांव पर लगा दिया और बाद में इस युवती ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply