Header Banner

मकान गिरवी के पैसे नहीं लौटाने पर मामला दर्ज

BY — August 11, 2016

fruadउदयपुर। अम्बा माता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ मकान गिरवी के दौरान दिए पैसे नहीं लौटाने पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मनीष मोदी ने दर्ज मामले में बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने लोकेश पालीवाल से मकान गिरवी लिया था। इसकी एवज में साढ़े पांच लाख रुपए दिए थे और एक वर्ष का एग्रीमेंट किया था। एक वर्ष पूर्ण होने के बाद अब उसने पैसे मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इस पर उसने मामला दर्ज कराया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply