Header Banner

नाकोड़ा भक्ति संध्या 6 को, भूमि पूजन

BY — November 2, 2016

021102उदयपुर। नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल की ओर से 6 नवम्बर रविवार को टाउनहॉल में आयोजित होने वाले नाकोड़ा पार्श्व भैरव महापूजन एवं भक्ति के लिये आज भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन के मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी थे।

कार्यक्रम संयोजक उदित शाह एवं नितिन नागोरी ने बताया कि इस अवसर कोठारी सहित मण्डल के सदस्यों द्वारा भूमि पूजन किया गया। उन्होेंने बताया कि इस बार भक्ति संध्या में 108 जोड़ो के साथ भव्यतिभव्य महापूजन का आयोजन रविवार को दोपहर 12 होगा। भूमि पूजन में तेजसिंह भंडारी, हंसमुख पोरवाल, दिनेश जावेरिया, नितिन नागौरी, अंकित बापना, डीसी जैन, धनराज लोढ़ा, भव्येश गांधी, प्रभात सुखलेचा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही महापूजन एवं भक्ति संध्या के लिए 40 हजार स्क्वायर फीट का पांडाल निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply