Header Banner

सरकारी स्कूल के बच्चों को जूते-मोजे वितरित

BY — November 23, 2016

231108उदयपुर। गुप्तेश्वर सेवा समिति की ओर से बुधवार को एकलिंगपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को जूते और मोजों की जोड़ी वितरित की गई।

समिति के महामंत्री गणेशलाल शर्मा ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में ठंड से बचाव के लिए बच्चों को करीब सौ से अधिक बच्चों को जूते और मोजे वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रभुलाल डांगी, सचिव किशनलाल डांगी, नारायण डांगी, केसू डांगी आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply