Header Banner

मल्हार 2012 का रंगारंग समापन

BY — March 6, 2012

udaipur. देबारी स्थित महारानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह ’मल्हार-2012 के अन्तिम दिन अंतरसदनीय किक्रेट प्रतियोगिता के फाइनल में गार्गी परिषद् ने पद्मिनी परिषद् को 31 रन से हराया।

विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में भगवती ने प्रथम, रंजना व रितु ने द्वितीय, समूह गान में कल्पना बसन्ती समूह ने प्रथम एवं डिम्पल समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टकार्ड बनाओ प्रतियोगिता में रंजना ने प्रथम, बिन्दु ने द्वितीय, कविता व आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में छात्राध्यापिकाओं ने पानी बचाओ का संकल्प लिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply