• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

उठो, जागो, श्रेष्ठजनों के साथ रहकर लक्ष्य प्राप्त करो : चौधरी

admin by admin
May 14, 2017
in Featured
0
उठो, जागो, श्रेष्ठजनों के साथ रहकर लक्ष्य प्राप्त करो : चौधरी
90
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने देखा आवासीय शिविर

उदयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. बीएल चौधरी ने बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि उपनिषद में कहा गया है उठो, जागो और श्रेष्ठजनों के साथ रहकर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ो। निश्चय ही जिन्दगी में सफलता हासिल करोगे।

वे रविवार सुबह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्यस्तरीय एवं जिला स्तरीय मेरिट में अपना नाम दर्ज कराने वाले संभाग भर के छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए गायरियावास स्थित महावीर एकेडमी में लगाए गए छह दिवसीय उन्नयन एवं संप्रेषण कौशल आवासीय शिविर का अवलोकन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य भर में संभागों पर लगाए गए शिविरों में उदयपुर के शिविर में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है।
प्रो. चौधरी ने कहा कि अपना उद्देश्य/लक्ष्य तय करें। उद्देश्य तय करने के बाद उसे पूरा करने के लिए समय प्रबंधन करें। अगर समय प्रबंधन के साथ लक्ष्य पूरा करने की ओर बढ़े तो निश्चय ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। जो कमियां रहीं, उस पर विचार करें और उनकी जिंदगी में पुनरावृत्ति न हो, इसका ध्यान रखें। कॉलेज में जाने के बाद एनसीसी जरूर लें। एनसीसी ‘सी‘ सर्टिफिकेट वालों को सीधे आर्मी में भर्ती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बताई गई समस्याएं हमें मालूम है और हम इस ओर काम भी कर रहे हैं लेकिन तत्काल निराकरण संभव नहीं है। नया पाठ्यक्रम भी तैयार है हालांकि एनसीईआरटी से बहुत अलग नहीं है। आपको जो शिविर में किट दिया गया है उसमंे प्रेरक व्यक्तित्व को पढ़ें कि कितनी समस्याओं के बावजूद उन्होंने सफलता हासिल की। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि सौ बार असफल होने के बाद भी सफलता मिलती है। सकारात्मक सोच के साथ बढ़ें, सफल होंगे। नेशनल टेलेंट सर्च के साथ अब राज्य सरकार भी स्टेट टेलेंट सर्च स्पर्धा करवा रही है।
बच्चों के सवाल-जवाब के दौरान प्रो. चौधरी ने कहा कि कॉपी जांचने में लापरवाही बरतने वाले करीब 500 शिक्षकों को बोर्ड ने प्रतिबंधित किया है। उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन की सुविधा इसलिए नहीं दी जा सकती कि करीब 12 लाख बच्चे दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। अगर ये सुविधा आरंभ हो तो अगला सत्र समय पर आरंभ नहीं किया जा सकता इसलिए सिर्फ रिटोटलिंग करवाई जाती है।
शिविर संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि इससे पूर्व प्रो. चौधरी ने शिविर में बच्चों द्वारा अपने हाथों से बोर्ड शीट पर बनाई गई फोटो फ्रेम का अवलोकन किया और काफी सराहा। बच्चों में जितेन्द्र चारण एवं प्रियल शर्मा ने शिविर के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इनका कहना था कि जितना सोचा था, शिविर में आने के बाद उससे काफी कुछ अधिक ही मिला। बच्चों ने अपने स्कूल, पाठ्यक्रम की समस्याओं पर भी प्रो. चौधरी से सवाल-जवाब किए। कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक भरत मेहता, शिविर पर्यवेक्षक शांतिलाल चौबीसा आदि भी मौजूद थे।
इससे पहले सुबह संगीता पोरवाल ने योग एवं प्राणायाम भी करवाए गए। सुबह के सत्र में विपिन माथुर ने टाइम एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट पर कहा कि तनाव से आप खुद का कितना बड़ा नुकसान कर रहे हैं, आपको अभी मालूम नहीं पड़ता। अपनी समस्याओं को फेमिली मेम्बर्स के साथ शेयर करें। लाइफ के साथ अपना एटीट्यूड बदलें। बाल झड़ने लग जाते हैं, उच्च रक्तचाप से पीड़ित हो जाते हैं, मूड़ खराब होता है, डिप्रेशन में चले जाते हैं। यह समय है आपका कैरियर तय करने का, अपने दोस्त, मोबाइल, कम्प्यूटर्स से खेलने का समय आपको बाद में भी मिलेगा लेकिन कैरियर बनाने का मौका बाद में नहीं मिलेगा। दूसरे सत्र में स्पीड केलकुलेशन के मास्टर राजेन्द्र सोनी ने बच्चों को टिप्स पर बड़ी बड़ी केलकुलेशन करने के कमाल के तरीके सिखाए।
सुबह बच्चों को नारायण सेवा संस्थान के बड़ी स्थित हैल्थ वंडरलैंड का अवलोकन कराया गया। वहां बच्चों ने शरीर की ट्रेन देखी और काफी लुत्फ लिया। संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें पूरे वंडरलैंड का दौरा कराया। बाद में बच्चों को सेलिब्रेशन मॉल भी ले जाया गया। शाम को बच्चों के मनोरंजन के लिए उन्हें फिल्म एमएस धोनी एवं बाहुबलि-2 भी दिखाई गई।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: BL choudhary chairman rajasthan boardeducational board rajasthan chairman bl choudharyFeaturedGet upstay with the best people and achieve the goal: Chaudharywake up
Share36Tweet23Send
Previous Post

नेशनल कूडो में राजस्थान का बोलबाला

Next Post

बैलून उड़ाकर मां की लम्बी उम्र की कामना

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
बैलून उड़ाकर मां की लम्बी उम्र की कामना

बैलून उड़ाकर मां की लम्बी उम्र की कामना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

May 2017
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Apr   Jun »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?