Header Banner

डॉ. दक की स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल

BY — June 30, 2017

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप उमंग की ओर से ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष स्व.डॉ.सुन्दरलाल दक की पुण्य स्मृति में 2 जुलाई रविवार को निःशुल्क मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर अम्बामाता चरक छात्रावास स्थित योग सेवा समिति परिसर में आयोजित किया जाएगा।

ग्रुप के अध्यक्ष अभिषेक संचेती ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि मेहता, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु बंसल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.एल.मण्डोवरा, फिजिशियन डॉ.वाई.एन.वर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल ईनाणी झंवर, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष पण्ड्या, न्यूरो अस्थि स्पाईन फिजियो विशेषज्ञ डॉ. कल्पेश पूर्बिया रोगियों को सेवायें देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply