Header Banner

उदयपुर में फिल्माया वीडियो एलबम गीत इबादत 4 अगस्त को लांच

BY — July 18, 2017

एक साथ 6 लाख व्यअर्स देखेंगे

उदयपुर। उदयपुर के युवा कलाकार एवं निर्माता मुकेश माधवानी द्वारा तैयार किये गये वीडियो एलबम इबादत 4 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े चैनल यूट्यूब पर एक विश्व स्तरीय कंपनी यूनिसिस द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट के मुकेश माधवानी ने बताया कि इस वीडियों एलबम की शूटिंग शहर के रमणीय स्थलों के अलावा गणगौर घाट एवं बडी तालाब पर कर शहर की खूबसूरती को दर्शाया गया है। इस एलबम के जरिये शहर की उभरती प्रतिभाओं को एक मंच भी दिलाने का भी प्रयास किया गया है ताकि आने वाले समय में वे बालीवुड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। यह शहर का पहला ऐसा एलबम होगा जिसे यू ट्यूब के चौनल यूनिसिस के 6 लाख से अधिक व्यूअर्स एक साथ देख सकेंगे।
यूनिसिस कम्पनी ने अब तक यशराज फिल्मों के साथ मिलकर वाईआरएफ संगीत के डिजिटल वितरण के लिए बहुत काम किया है। इस कंपनी ने अब तक अनेक स्टारों सुखविंदर सिंह, अरिजित सिंह, रापारिया बालाम, कुणाल वर्मा इत्यादि के गाने लॉन्च किये। आगामी 22 जुलाई को दर्शकों के लिए गीत का टीजर और 4 अगस्त को पूरा गीत लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद विभिन्न एप्स और साइट्स जैसे सावन, वाइन्क्स, गाना डॉट्स, मैं ट्यून्स आदि पर उपलब्ध होगा। आप इसे रिंग टोन, कॉलर ट्यूएन भी बना सकते है। गाने का निर्देशन कुणाल चुघ ने किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply