Header Banner

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर हेरिटेज का पदस्थापना समारोह

BY — July 31, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर हेरिटेज का वर्ष 2017-18 के लिये पदस्थापना समारोह अनंता रिसोर्ट्स में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी उदयपुर रानू शर्मा थी।

श्रीमती शर्मा ने समारोह में बोलते हुए रोटरी द्वारा किये गए कामों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा की रोटरी क्लब को महिलाओं के लिए किसी भी प्रोजेक्ट में अगर जरुरत होगी तो वह हमेशा मौजूद रहेंगी।
इन्होंने ली शपथ- रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने समारोह में अध्यक्ष के रूप में वसंत खमेसरा एवं सचिव के रूप में आशीष भटनागर, संजीव जोधावत, दीपक गोयल, दीपक सुखाड़िया, चार्टर प्रेसीडेंट संदीप गुप्ता, मेम्बरशिप डायरेक्टर ऋषि कोठरी, गजेन्द्र सुयल, आशीष बांठिया को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रान्तपाल रमेश चौधरी एवं सहायक प्रान्तपाल कविता मोदी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में तीन नए सदस्यों को रमेश चौधरी द्वारा शपथ दिलाई गई। क कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply