Header Banner

सावन उत्सव में हुआ शहर की 25 महिलाओं का सम्मान

BY — August 17, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना द्वारा आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में सावन उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें शहर में संचालित विभिन्न महिला क्लबों की अध्यक्ष-सचिवों का सम्मान किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डीआईजी जेल प्रीता भार्गव एंव विशिष्ठ अतिथि पर पुलिस अधीक्षक रानू शर्मा थी।

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि समारोह में समाज सेवा में अग्रणी विभिन्न महिला क्लबों की 25 महिलाओं उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, श्रद्धा गट्टानी, मुकेश माधवानी,तारिका भानूप्रतापसिंह, सचिव शैलेन्द्र गुर्जर, अशोक पालीवाल,शुभंागी वरंगावकर, ज्योति गुर्जर, कुणाल यादव, नीरज बोलिया, आशीष पोरवाल, मेघना गौड,ज्योति बोलिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply