Header Banner

मिस एण्ड मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान 10 को

BY — August 28, 2017

उदयपुर। कॉलेज विद्यार्थियों की संस्था अपेक्स एएमआई डॉट कॉम की ओर से मिस एण्ड मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान प्रतियोगिता आगामी 10 सितम्बर को टाउनहॉल के सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित की जाएगी। जिसमें चयनित 18 प्रतियोगी भाग लेगी।

संस्था के गोपाल गायरी एवं पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए आज आर.क.ेमॉल में ऑडिशन आयोजित किये गये। जिसमें दोनों वर्गो में 50-50 युवतियों एवं महिला प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिये। इस ऑडिशन में मिसेज राजस्थान के लिये 8 एवं मिस राजस्थान के लिये 10 प्रतियोगियों का चयन किया गया।
संस्था की प्रियका गांधी एवं अक्षयसिंह ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लये हुए ऑडिशन में उदयपुर, जयपुर, अलवर, अजमेर,राजसमन्द एवं पाली की युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की सेलिब्रिटी वर्ष 2016 में मिस राजस्थान रही गीतांजली होगी। यह कार्यक्रम कॉलेज के विद्यार्थी मिलकर आयोजित कर रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply