Header Banner

सचिन को मिले भारत रत्न : भाजपा

BY — March 16, 2012

udaipur. सचिन रमेश तेंदुलकर के शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकदिनी मैच में सौवां सैंकड़ा मारने पर खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह आतिशबाजी की गई तो मिठाई वितरित की गई वहीं देहात भाजपा ने सचिन की इस उपलब्धि पर उन्हें। देश के सर्वोच्चि सम्मान भारत रत्न देने की मांग की।

महाशतक की खुशी में आज नगर के रावजी का हाटा व जडियों की ओल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकेश सोनी, भाग प्रमुख भारत भुषण अरोडा, पारस खुर्दिया व मुकेश लोढा के नेतृत्व में भारी आतिशबाजी की व आम जनता में मिठाई वितरण किया।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ देहात जिलाध्यक्ष भेरोंसिंह राठौड़ व देहात प्रवक्ता वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने सचिन तेंदुलकर के महाशतक पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए क्रिकेट के महानायक खिलाडी सचिन तेंदुलकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत करने की प्रधानमंत्री से मांग की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply