Header Banner

घूंघट की आड़ में ग्रामीण महिलाओं ने खेला गरबा

BY — September 24, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने आज निकटवर्ती गांव ढीकली में स्कूली बच्चों के लिये डांडिये का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने घूंघट की आड़़ मे बच्चों के साथ-साथ आकर्षक गरबा खेला।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि क्लब द्वारा गोद लिये गये इस स्कूल के सर्वांगिण विकास की जिम्मा उठा रखा है। इसी कड़ी में आज बच्चों के साथ नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में एक दिवसीय डांडिये का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ उनकी माताओं एवं गांव की अन्य महिलाओं ने गरबा खेल कर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सचिव मोहित रामेजा, डॉ. ऋतु वैष्णव, केसी दिवाकर, राघव भटनागर, शालिनी भटनागर ने बच्चों एवं महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply