Header Banner

बाल कलाकार प्रिन्स 1 को जायेगा फिल्म शूटिंग के लिये

BY — September 28, 2017

उदयपुर। प्रतिभा ईश्वर की देन होती है और पिछले कुछ समय से शहर की प्रतिभाआंे ने हर क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी प्रतिभा की धाक जमायी है। ऐसा ही एक 12 वर्षीय नन्हा बाल कलाकार प्रिन्स बजाज 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कनकेर में फिल्म, 7-साथ है, की शूंिटंग के लिये रवाना होगा।

करीना बजाज ने बताया कि रायन इन्टरनेशनल स्कूल में कक्षा 7 का विद्यार्थी प्रिन्स का इस फिल्म के लिये चयन गत दिनों हुआ था। प्रिन्स अपनी पहली ही फिल्म में बच्चों के सबसे पसन्दीदा कलाकार शक्तिमान उर्फ मुकश खन्ना के साथ दिखायी देंगे। फिल्म की कहानी यह कहती है कि 22 बच्चे पिकनिक मनाने जंगल में जाते है जहंा से 7 बच्चें लापता हो जाते है। उन 7 बच्चें को मुकेश खन्ना जंगल से बचा कर लाते है।इस फिल्म में प्रिन्स स्टूडेन्ट की भूमिका में दिखायी देगा। फिल्म के निर्देशक रितेश ठाकुर,निर्माता ए.क.ेनाहर तथा सह-निर्माता राशिका जिंदल है।
चेतनप्रकाश बजाज ने बताया कि एम स्क्वायर प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली शॉर्ट फिल्म साईन की है जो शीघ्र ही यू-ट्यूब पर लॉन्च होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply