Header Banner

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों उत्पादों की प्रदर्शनी एक छत के नीचे

BY — October 13, 2017

उदयपुर। उत्तर पूर्र्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय तथा पूर्वोत्तचर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड नईदिल्ली की ओर से आज सहेली मार्ग स्थित लेकवे एस्टेट में पूर्वोत्तर क्षेत्र के 8 राज्यों में बनने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी का महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने उद्घाटन किया।

कोठारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के जरिये शहर के लोग पूर्वोत्तर क्षेत्रों के उत्पादों से परिचित होंगे और यही भारतीय परम्परा है।
हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक एम.सी.जोशी ने बताया कि प्रदर्शनी 13 से 22 अक्टूबर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में बांस एवं बेत से बने हुए सोफा सेट, कुर्सियां, टोकरियां, मुड्डे, असम हेण्डलूम व सिल्क एवं मूंगा साड़ी,मणिपुरी सिल्क, कॉटन साड़ियां, सूट, दुपट्टे, मफलर, जैकेट, वेस्ट कोट सहित दैनदिनी में काम आने वाली वस्तुएं उपलब्ध है।
जोशी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आसाम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैण्ड, सिक्किम एवं त्रिपुरा राज्यों दस्तकारों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार उत्पाद वाजिब दामों में उपलब्ध है। निगम कलाकरों एवं बुनकरों से सीधे हथकरघा व हस्तशिल्प की वस्तुएं खरीद कर उसे आमजन तक पंहुचाता है। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 10 से रात्रि 8 बजे तक चलेगी। निगम द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार की 70 से 80 प्रदर्शनियां आयोजित की जाती है जिसमें 5 हजार से अधिक कलाकारों को विपणन की सुविधायें उपलब्ध कराई जाती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply