Header Banner

ऐश्वर्या रोटरेक्ट क्लब का शपथ ग्रहण

BY — November 3, 2017

उदयपुर। ऐष्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन संस्थान में छात्र-संघ परिषद् एवं ऐश्वजर्या रोटरेक्ट क्लब के नव-निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज मिहाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष राजेश चुघ थे।

उन्होंने ऐश्वर्या रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष शुभम सोनी, उपाध्यक्ष निशान्त पालीवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, डायरेक्टर अकेडेमिक रूपांशी गौड़, डायरेक्टर सांस्कृतिक शिवदत्त सिंह राव, संपादक निर्भय सिंह चौहान एवं कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराई एवं अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प दिलाया। रोटरी क्लब उदय के सचिव मोहित रामेजा, डॉ. रितु वैष्णव, शालिनी भटनागर एवं ऐष्वर्या कॉलेज के प्रो. एएन माथुर, डॉ. डीएस चुण्डावत, रक्षा शर्मा, शमील शेख आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply