Header Banner

फतहसागर पाल पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक

BY — December 27, 2017

उदयपुर। द युनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वाधान में फतहसागर की पाल पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसकी शुरूआत द यूनिवर्सल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया ने हरी झण्डी दिखाकर की।

प्रधानाचार्या डॉ. मधु योगी ने बताया कि नुक्कड नाटक के माध्यम से द यूनिवर्सल के छात्र छात्राओं ने शहरवासियों व फतहसागर पर आने वाले पर्यटकों को स्मार्ट उदयपुर, स्वच्छ उदयपुर, स्वच्छ भारत व डिजिटल इण्डिया एवं झीलों की स्वच्छता का बहुत प्रभावी तरीकें से संदेश दिया। उप प्रधानाचार्या शमशाद खान के निर्देशन में यह नुक्कड नाटक आयोेजित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply